Friday, August 14, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एएआई भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 205 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता...

एएआई भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 205 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

0
4

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों में वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट/डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके कुल 205 रिक्तियों की घोषणा की है।

एएआई की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 205 रिक्तियों में ग्रेजुएट के 80, डिप्लोमा के 65 और आईटीआई के 60 पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 80 रिक्तियों में सिविल इंजीनियरिंग के 15, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10, इलेक्ट्रॉनिक्स के 10, कंप्यूटर साइंस/आईटी के 15, एरोनॉटिकल/एयरोस्पेस/एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के 5, आर्किटेक्चर के 5, मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल के 10 और बीसीए/बीकॉम के 10 पद शामिल हैं।

डिप्लोमा अप्रेंटिस के 65 रिक्तियों में सिविल इंजीनियरिंग के 17, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 15, इलेक्ट्रॉनिक्स के 11, कंप्यूटर साइंस/आईटी के 7, एरोनॉटिकल/एयरोस्पेस/एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के 4, आर्किटेक्चर के 5 और मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल के 6 पद शामिल हैं। वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस के 60 रिक्तियों में सीओपीए/स्टेनो के 50 और कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग के 10 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीओएटी/आरडीएटी के वेब पोर्टल एनटीएस (ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए) और एनएपीएस (आईटीआई ट्रेड के लिए) के जरिए एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया – आरएचक्यू एनआर, नई दिल्ली में जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस पोस्ट के लिए पद से संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में फुल-टाइम (रेगुलर) चार वर्ष की डिग्री या तीन वर्ष (रेगुलर) का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस पोस्ट के लिए उम्मीदवार के पास पद से संबंधित ट्रेड का आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद ग्रेजुएट अप्रेंटिस पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स को 15,000 रुपए, डिप्लोमा अप्रेंटिस पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवारों को 12,000 रुपए और आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर चुने गए अभ्यर्थियों को 9,600 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।