बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन विकलांग संघ द्वारा आयोजित आइची-नागोया एशियाई पैरा गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल की स्थापना शनिवार को पेइचिंग में हुई। विदेश में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में भाग लेने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल है।
चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल में 500 लोग शामिल हैं, जिनमें 13 जातीय समूहों के 312 एथलीट हैं। इनकी औसत आयु लगभग 28.8 वर्ष है, जिनमें सबसे वरिष्ठ 50 वर्ष और सबसे युवा 16 वर्ष के हैं। सभी एथलीट शौकिया हैं और विभिन्न समूहों जैसे श्रमिक, छात्र, कार्यालय कर्मचारी और फ्रीलांसर से आते हैं।
आइची-नागोया एशियाई पैरा गेम्स में एथलेटिक्स, तैराकी, टेबल टेनिस, व्हीलचेयर फेंसिंग, ब्लाइंड फुटबॉल, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और सिटिंग वॉलीबॉल सहित 18 खेल और 500 से अधिक स्पर्धाएं शामिल होंगी। 45 देशों और क्षेत्रों के 3,000 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल 17 खेलों और 335 स्पर्धाओं में भाग लेगा।
पांचवें एशियाई पैरा गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक जापान के आइची शहर के नागोया में किया जाएगा। यह एशियाई पैरा गेम्स में चीन की पांचवीं भागीदारी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
