नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में नौकरी करना मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एम्स-दिल्ली ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल) के 3 और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III के 2 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।
एम्स-दिल्ली की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर तक की गई है।
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना अपडेटेड सीवी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल करने की सलाह दी जाती है।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल में पीएचडी या बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल में फर्स्ट-क्लास एमटेक डिग्री और दो वर्ष का अनुभव; एआई/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/बायोमेडिकल में पीएचडी या एमटेक और दो साल का अनुभव; एआई/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/बायोमेडिकल में पीएचडी या न्यूरोसाइंस, बायोमेडिकल साइंसेज या संबंधित लाइफ साइंसेज विषयों में एमटेक/एमएससी और दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III पोस्ट के लिए मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/बायोमेडिकल में बीटेक (3 वर्ष के अनुभव के साथ) या मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/बायोमेडिकल में एमटेक होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास दोनों पोस्ट के अनुसार निर्धारित अन्य पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल) पोस्ट के लिए 56,000 रुपए और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III पदों के लिए 28,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

