दिसपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एम्स-गुवाहाटी ने अपने विभिन्न विभागों में फैकल्टी पदों (ग्रुप-ए) पर सीधी भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एम्स-गुवाहाटी की ओर से फैकल्टी पोस्ट के लिए जारी 63 रिक्तियों में प्रोफेसर के 17, एडिशनल प्रोफेसर के 16, एसोसिएट प्रोफेसर के 13 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पद शामिल हैं।
एम्स-गुवाहाटी ने अपने जिन विभागों में फैकल्टी के 63 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें प्रोफेसर के 17 पदों में एनेस्थीसिया में 1, कार्डियोलॉजी में 1, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी में 1, जनरल मेडिसिन में 1, जनरल सर्जरी में 2, माइक्रोबायोलॉजी में 1, न्यूक्लियर मेडिसिन में 1, ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 1, ऑप्थल्मोलॉजी में 1, ऑर्थोपेडिक्स में 1, पीडियाट्रिक्स में 1, फार्माकोलॉजी में 1, पल्मोनरी मेडिसिन में 1, रेडियोथेरेपी में 1, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक में 1 और ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन में 1 पद शामिल हैं।
एडिशनल प्रोफेसर के 16 पदों में बर्न और प्लास्टिक सर्जरी में 1, एंडोक्रिनोलॉजी में 1, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1, जनरल सर्जरी में 1, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 1, माइक्रोबायोलॉजी में 1, नियोनेटोलॉजी में 1, नेफ्रोलॉजी में 1, न्यूरोसर्जरी में 1, न्यूक्लियर मेडिसिन में 1, ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 1, ऑर्थोपेडिक्स में 1, पीडियाट्रिक सर्जरी में 1, पैथोलॉजी में 1, पल्मोनरी मेडिसिन में 1 और यूरोलॉजी में 1 पद शामिल हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर के 13 पदों में कार्डियोलॉजी में 1, एंडोक्रिनोलॉजी में 1, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1, जनरल मेडिसिन में 2, जनरल सर्जरी में 1, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 1, नेफ्रोलॉजी में 1, न्यूक्लियर मेडिसिन में 1, ऑप्थल्मोलॉजी में 1, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन में 1, पल्मोनरी मेडिसिन में 1 और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1 पद शामिल हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों में एनेस्थीसिया में 1, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी में 1, एंडोक्रिनोलॉजी में 1, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी में 1, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1, जनरल मेडिसिन में 1, जनरल सर्जरी में 1, मेडिकल ऑन्कोलॉजी/हेमेटोलॉजी में 1, नेफ्रोलॉजी में 1, न्यूरोसर्जरी में 1, न्यूक्लियर मेडिसिन में 1, ऑर्थोपेडिक्स में 1, पल्मोनरी मेडिसिन में 1, रेडियोलॉजी में 2, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1 और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक में 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ ‘प्रशासनिक अधिकारी, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सिलभराल, चांगसारी, गुवाहाटी, असम – 781101’ पते पर 30 सितंबर तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचाना होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमडी/एमएस या सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए एमसीएच और मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए डीएम या इसके बराबर मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। वहीं, नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यता और संबंधित विषय में डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर पोस्ट के लिए 58 वर्ष और एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोफेसर के लिए 1,68,900 रुपए, एडिशनल प्रोफेसर के लिए 1,48,200 रुपए, एसोसिएट प्रोफेसर के 1,38,300 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1,01,500 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

