SGSU Advertisement
Home खेल अलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं: बेन शेल्टन

अलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं: बेन शेल्टन

0
3

न्यूयॉर्क, 12 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसेस टियाफो को हराकर यूएस ओपन 2026 के एकल फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में शेल्टन का मुकाबला अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं, लेकिन शेल्टन ने कहा है कि वह फाइनल में उनकी चुनौती के लिए तैयार हैं।

शेल्टन ने फ्रांसेस टियाफो को एक सेट से पिछड़ने के बाद 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से हराया।

सेमीफाइनल में जीत के बाद शेल्टन ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं समस्या का समाधान करने की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मुझे लगता है कि मैं एक अलग खिलाड़ी हू। मेरे पास और भी बहुत सारे टूल्स हैं। मुझे अपनी पहचान पता है। मैं अपने आप में सहज हूं। मुझे पता है कि टॉप-लेवल टेनिस खेलने के लिए मुझे क्या करना होगा। ऐसा नहीं है कि मैं हर दिन बाहर आऊंगा और सब कुछ परफेक्ट होगा। लेकिन मुझे लगता है कि इसीलिए हमारा खेल इतना मुश्किल है और हमारे खेल की यही खूबसूरती है। मैं रविवार वाली चुनौती का समाधान करने का इंतजार कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मेरा सामना किससे है। मैं अपने खेल को लेकर अभी सर्वाधिक आत्मविश्वास से भरा हूं।”

शेल्टन पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में शानदार स्टेफानोस त्सित्सिपास को नॉकआउट किया, फिर डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराया और फिर सेमीफाइनल में फ्रांसेस टियाफो को हराया।

युवा खिलाड़ी ने कहा कि इस खेल में चैंपियन बनने के लिए आपको हर कैटेगरी में बहुत अच्छा होना होगा।

उन्होंने कहा, “यह उन लोगों से साफ है जिन्होंने रास्ता बनाया है और जिन्होंने पहले भी ऐसा किया है। बेस्ट बनने के लिए आपको किन हदों तक जाना पड़ता है। मैं अपने टेनिस करियर के लिए पहले से कहीं ज्यादा प्रतिबद्ध हूं। खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनने के लिए, मैं हमेशा से बहुत मेहनती रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हाल में मैंने बड़ी तरक्की की है।”