Wednesday, August 12, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने शतक लगाकर तोड़ा 136 साल पुराना...

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने शतक लगाकर तोड़ा 136 साल पुराना रिकॉर्ड

0
6

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड के लिए अब तक खेले बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। एंड्रयू इंग्लैंड क्रिकेट की कई यादगार जीतों के नायक रहे हैं। अब उनके बेटे भी उन्हीं की राह पर हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने लंकाशायर के लिए शतक लगाकर 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रॉकी फ्लिंटॉफ ने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ वन-डे कप में 76 गेंदों पर 123 रन बनाए। इस पारी में 10 चौके और सात छक्के शामिल थे। रॉकी का सीनियर टीम के लिए यह पहला शतक है, जो उन्होंने 18 साल और 126 दिन की उम्र में लगाया। इस शतक की बदौलत रॉकी ने लंकाशायर के लिए सबसे युवा शतकवीर होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले आर्ची मैकलारेन लंकाशायर के लिए सबसे उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज थे। 1890 में मैकलारेन ने 18 साल और 256 दिन की उम्र में होव में 106 रन की पारी खेली थी।

रॉकी फ्लिंटॉफ को बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता है और यह भी माना जाता है कि वह भविष्य में इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉकी ने समय-समय पर इस संभावना को अपने प्रदर्शन से मजबूत किया है।

फ्लिंटॉफ ने पहली बार 16 साल की उम्र में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया ध्यान अपनी तरफ खींचा था। वह इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए शतक लगा चुके हैं। 2025 की शुरुआत में अपने पिता की कोचिंग वाली टीम में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ लायंस के लिए भी शतक लगा चुके हैं। समरसेट के खिलाफ लगाया शतक रॉकी का सीनियर क्रिकेट में पहला शतक है।

रॉकी के खेलने का अंदाज उनके पिता की तरह है। उनमें भी गेंदबाजी की क्षमता है, लेकिन वे खुद को एक बल्लेबाज के रूप में विकसित कर रहे हैं।