एपेक के वरिष्ठ अधिकारियों की दूसरी बैठक शांगहाई में आयोजित

0
4

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। 2026 एपेक के वरिष्ठ अधिकारियों की दूसरी बैठक 18 से 19 मई तक चीन के शांगहाई में आयोजित की गई। चीनी उप विदेश मंत्री मा छाओशू ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

मा छाओशू ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया है कि चीन युग की प्रवृत्ति का अनुसरण करेगा, सभी सदस्यों की आवाज सुनेगा और एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र और दुनिया में शांति और विकास को नई गति मिलेगी और एपेक के “चीन वर्ष” में सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

चीन इस वर्ष के एपेक सम्मेलन के विषय, “साझा समृद्धि के लिए एक एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण” पर ध्यान केंद्रित करेगा और एपेक नेताओं की शनचन घोषणा को एक मंच के रूप में उपयोग करते हुए, एशिया-प्रशांत समुदाय के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करेगा, जिसमें व्यापार, संपर्क, नवाचार और विकास के चार स्तंभों पर प्रकाश डाला जाएगा और नेताओं की बैठक के परिणामों के लिए तैयारी की जाएगी।

उपस्थित सभी पक्षों ने इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में एपेक सहयोग में हुई प्रगति की अत्यधिक प्रशंसा की, एपेक बैठक की मेजबानी के लिए चीन की सराहना की और एपेक के “चीन वर्ष” में फलदायी परिणाम प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)