Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति असम में भाजपा की लगेगी हैट्रिक, जनता के आशीर्वाद से बन रही...

असम में भाजपा की लगेगी हैट्रिक, जनता के आशीर्वाद से बन रही भाजपा सरकार: विजय गुप्ता

0
26

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गुवाहाटी में सियासी माहौल गर्म हो गया है। गुवाहाटी सेंट्रल सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया है।

भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भाजपा को पूरा विश्वास है कि राज्य में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है और पार्टी के सभी उम्मीदवार अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा के साथ है, जो इस जीत का आधार बनेगा।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही भाजपा पर जनता को भरोसा था कि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उनके अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले फीडबैक के आधार पर यह साफ है कि भाजपा को एग्जिट पोल के अनुमान से भी अधिक सीटें मिल सकती हैं।

विजय गुप्ता ने कहा कि जनता को पता है कि भाजपा के राज में प्रदेश का विकास हो सकता है, असम में जनता बहुत खुश है, कोई भी समस्या होती है उसको जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया है।

राज्यभर में सोमवार सुबह से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतों की गणना शुरू हो गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

गुवाहाटी के मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना की जा रही है। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों के पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम खोले गए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना शुरू की गई। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरों में बांटा गया है और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

असम में मतगणना से पहले ही सभी केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां विभिन्न जिलों में तैनात हैं। हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को रोका जा सके।