SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय आजम को लेकर शिवपाल के ‘पाप’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं का...

आजम को लेकर शिवपाल के ‘पाप’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं का निशाना, बोले-समाजवादी पार्टी का यही चेहरा

0
3

लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव की ओर से आजम खान को लेकर दिए गए बयान पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान को लेकर कहा था कि आजम खान को फंसाने वालों को ‘पाप’ लगेगा।

आजम खान को लेकर शिवपाल सिंह यादव के इस बयान पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “समाजवादी पार्टी का यही चेहरा है। जिन लोगों ने मुजफ्फरनगर में दंगे कराए और रामपुर में गरीबों का शोषण किया, जिन्होंने जमीनों पर कब्जे किए और हत्याएं कराईं, उसको उत्तर प्रदेश भूला नहीं है। आजम खान भारत माता को ‘डायन’ कहते थे। आजम खान ने महिलाओं पर किस तरह की टिप्पणियां की हैं, बाबा साहब अंबेडकर को ‘भू-माफिया’ कहा था, इसको यूपी की जनता भूली नहीं है। आजम खान देश में भी जहां जाते हैं, लोग उनसे नफरत करते हैं।”

जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा, “समाजवादी पार्टी के नाताओं के दामन में गुनाह के बड़े छीटें हैं। आजम खान ने अपने कार्यकाल में संसाधनों का दुरुपयोग किया। उनकी भैंस का ढूंढने के लिए यूपी की पूरी पुलिस लग गई थी। ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को, अगर शिवपाल यादव ‘पाप’ लगने जैसी बात बोल रहे हैं, तो 2027 में उनके उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचने जा रही है।”

भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर को अपमानित करने वाला शख्स है। आजम खान कानून से ऊपर तो नहीं हैं। कानून के तरह उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सपा की ओर से संविधान का हवाला दिया जाता है, इनका पुराना पैटर्न है। सपा ने आतंकियों को बाहर करने की पैरवी की थी। सपा का पर्यायवाची अपराध, भय, भ्रष्टाचार, और गुंडा राज है।

समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा ने कहा, “यह सबको पता है कि आजम खान ने एक ऐसे विश्वविद्यालय का निर्माण किया था, जिसमें हजारों-लाखों की तादात में छात्र पढ़कर अपना भविष्य बना सकें। जब से भाजपा की सरकार आई है, न सिर्फ आजम खान बल्कि उनके परिवार को जेल भेजा गया। सबको गलत तरीके से मुकदमे में फंसाया गया।”