Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth बीबीएमबी में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के 45 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 4...

बीबीएमबी में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के 45 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 4 जून तक करें आवेदन

0
3

चंडीगढ़, 28 मई (आईएएनएस)। देश के लाखों-हजारों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने विभिन्न ट्रेड के अनुसार एक वर्ष की अवधि के लिए आईटीआई अप्रेंटिसशिप के कुल 45 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए है।

बीबीएमबी की ओर से आईटीआई अप्रेंटिसशिप पोस्ट के जारी 45 रिक्तियों में इलेक्ट्रीशियन के 23, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (पीएएसएए) के 10, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 2, फिटर के 5, वेल्डर के 2, और प्लंबर के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से योग्यता, एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल डेटाबेस के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को शिक्षुता अधिनियम 1961 के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे।

आवेदकों की आयु की बात करें तो वो शिक्षुता अधिनियम 1961 और समय-समय पर इसके संशोधनों के अनुसार होगी। वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।