SGSU Advertisement
Home Student & Youth बीसीपीएल भर्ती 2026 : फोरमैन सहित 24 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा...

बीसीपीएल भर्ती 2026 : फोरमैन सहित 24 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, 10 सितंबर से करें आवेदन

0
2

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड (बीसीपीएल) ने फोरमैन सहित विभिन्न 24 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बीसीपीएल की ओर से जारी 24 रिक्तियों में फोरमैन (केमिकल) के 3, फोरमैन (सिविल) का 1, जूनियर सुपरिटेंडेंट (ह्यूमन रिसोर्सेज) का 1, फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) का 1, ऑपरेटर (केमिकल) के 8, टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 3, टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 2, टेक्नीशियन (मैकेनिकल) के 2, ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी का 1, टेक्नीशियन (मैकेनिकल) ट्रेनी का 1 और अकाउंट्स असिस्टेंट ट्रेनी का 1 पद शामिल है।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीसीपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक की शाम 5 बजे तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 50 या 55 प्रतिशत अंकों के साथ फोरमैन (केमिकल) के लिए केमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग डिप्लोमा; फोरमैन (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा; जूनियर सुपरिटेंडेंट (ह्यूमन रिसोर्सेज) के लिए पर्सनेल मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस में डिप्लोमा के साथ बैचलर डिग्री और कंप्यूटर चलाने का कौशल; फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिप्लोमा; ऑपरेटर (केमिकल) के लिए साइंस में बैचलर डिग्री (बीएससी), जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय हों या केमिस्ट्री में बीएससी (ऑनर्स); और टेक्नीशियन पदों के लिए पद से संबंधित क्षेत्र में मैट्रिक और आईटीआई ट्रेड्समैनशिप/नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 1 से 2 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 30 से 32 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 9 अक्टूबर के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, कौशल परीक्षा/प्रवीणता परीक्षा/सहनशक्ति परीक्षा/लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 21,000 से 86,570 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 200 रुपए तय है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।