Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति बंगाल चुनाव: अभिनेत्री व पूर्व सांसद नुसरत ने डाला वोट, सभी से...

बंगाल चुनाव: अभिनेत्री व पूर्व सांसद नुसरत ने डाला वोट, सभी से की मतदान की अपील

0
25

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान चल रहा है। टीएमसी की पूर्व सांसद और लोकप्रिय अभिनेत्री नुसरत जहां ने कोलकाता के डायमंड सिटी साउथ अपार्टमेंट स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

आईएएनएस से बातचीत में नुसरत जहां ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि जनता बढ़-चढ़कर इस बार मतदान कर रही है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है और कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आ रही है। जो लोग अभी तक घर से नहीं निकले हैं, उनसे मेरा अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।

दूसरी ओर,रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार देबाशीष कुमार ने विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में अपने परिवार के साथ मतदान किया।

टीएमसी उम्मीदवार देबाशीष कुमार ने कहा कि बंगाल के मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कर रहे हैं। रासबिहारी में ऐसा है या नहीं, मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए मैं सुबह 6:30 बजे से ही सड़क पर हूं और विभिन्न बूथों का दौरा कर रहा हूं।

केंद्रीय सुरक्षा बलों को लेकर टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस ने कहा कि यह सही नहीं है। कई जगहों पर केंद्रीय बलों की भूमिका अच्छी नहीं है, जो स्वीकार्य नहीं है। हर कोई इसी समस्या का सामना कर रहा है। हम निश्चित रूप से इस मुद्दे को उठाएंगे। फिलहाल, चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा, और हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।

टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि दो लाख सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 294 सीटों में से 8-10 सीटों पर कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन प्रतिशत के हिसाब से यह कोई गंभीर बात नहीं है। इस चुनाव में ममता बनर्जी फिर से सत्ता में वापसी कर रही हैं।

टीएमसी उम्मीदवार विजय उपाध्याय ने कहा कि मैं निश्चिंत क्यों नहीं रहूंगा। हमें निश्चिंत रहना चाहिए। जिस तरह से वोटिंग हो रही है, उसे देखते हुए हमें निश्चिंत रहना चाहिए। कोलकाता में 85-90 प्रतिशत वोट पड़ेंगे। ममता बनर्जी 250 सीटों का आंकड़ा पार करेंगी और चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

कुछ वोटरों का दावा है कि शांति पूर्ण तरीके से मतदान तो हो रहा है। लेकिन, घंटे भर से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन, वोट डालने के लिए नंबर नहीं आया है। वोटिंग स्लो चल रही है।