Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय बंगाल चुनाव: जगतदल इलाके में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,...

बंगाल चुनाव: जगतदल इलाके में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल

0
24

कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के जगतदल इलाके में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जगतदल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह ने देर रात जगतदल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना में कथित तौर पर कुछ लोग घायल हो गए।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि समस्या कल शुरू हुई। कल हम एक नुक्कड़ सभा कर रहे थे। टीएमसी के लोग आ गए। वार्ड 17 के पार्षद मनोज पांडे भी आए। वह कुछ लड़कों के साथ आए और वहां हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद, हम आईसी के पास गए और शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए जा रहे थे, तभी टीएमसी के लोग आकर परेशान करने लगे। जब मैं घर आया तो पहले पत्थर चलाया गया, फिर बम फेंका गया। हमारे ड्राइवर के ऊपर पत्थर फेंका गया और फायरिंग की गई।

टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता घटना को लेकर कहा कि बिट्टू, जो हमारे कार्यकर्ताओं में से एक है, बैनर और झंडे लगा रहा था। वहां हमारा एक पार्टी दफ्तर भी है। गुड्डू सिंह और पिंटू सिंह की पिटाई की गई। हमारे झंडे फाड़ दिए गए, और हमारे पार्टी दफ्तर को तोड़ दिया गया।

टीएमसी उम्मीदवार ने बताया कि इस मामले पर हम लोग थाने में शिकायत दर्ज कराने आए थे। उसी वक्त अर्जुन सिंह ने अचानक हम लोगों के कर्मी पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए ये कोई नई बात नहीं है। उनके खिलाफ 200 केस ऐसे ही पेंडिंग नहीं है। यह उनका नेचर है।

अगर इन लोगों की सरकार आएगी तो हर जगह यही होगा। जो थाने में अपराध कर सकता है, वह कहीं भी कुछ कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराई गई है। चुनाव आयोग को भी घटना की जानकारी दी गई है और उच्च नेतृत्व के पास भी खबर भेजी गई है। हमें प्रशासन से एक्शन लेने की उम्मीद है।