Wednesday, July 15, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय बेरहामपुर में युवती की कथित आत्मदाह से मौत, परिवार ने किया मानसिक...

बेरहामपुर में युवती की कथित आत्मदाह से मौत, परिवार ने किया मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझने का दावा

0
3

बरहामपुर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के गंजम जिले के बरहामपुर में एक युवती की कथित आत्मदाह का मामला सामने आया है। इस घटना में युवती की मौत हो गई। यह घटना बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के शांतिनगर पांचवीं लाइन इलाके में हुई। मृतका की पहचान राजेश्वरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। उस समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। परिवार का आरोप है कि राजेश्वरी ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर आग लगा ली।

धुआं और जलने की गंध महसूस होने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे तत्काल एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरहामपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि कटक ले जाते समय रास्ते में ही राजेश्वरी ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने इस संबंध में एक अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी) मामला दर्ज किया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

परिवार का कहना है कि राजेश्वरी लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर राजेश्वरी ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितयों में उठाया है। हालांकि परिवार का कहना है कि वह मानसिक स्वास्थ्य परेशानी से जूझ रही थी।