नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जी किशन रेड्डी समेत कई नेताओं ने भाई-बहन को समर्पित ‘भैया दूज’ की शुभकामनाएं दी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “समस्त देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के पवित्र स्नेह का यह पर्व आप सबके जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आए।”
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और अटूट विश्वास के पवित्र रिश्ते को समर्पित पर्व ‘भैया दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक यह पावन पर्व हर घर-आंगन में प्रेम, आत्मीयता, उल्लास और खुशहाली का संचार करे।”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, “सभी को भाई-दूज की हार्दिक और आनंदमयी शुभकामनाएं! भाई-बहन के बीच का यह सुंदर बंधन प्यार, स्नेह और साथ के साथ हमेशा फलता-फूलता रहे।”
कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन का रिश्ता स्नेह, विश्वास और परस्पर सम्मान का प्रतीक है। भाई दूज के पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे।”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत और विदेशों में रहने वाले पंजाबियों को ‘भाई दूज’ के त्योहार पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और पवित्र बंधन का प्रतीक है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भाई-बहन का यह पवित्र बंधन हमेशा आपसी स्नेह के साथ मधुर और मजबूत बना रहे। सभी के घर हमेशा खुशियों, समृद्धि और हंसी-खुशी से भरे रहें।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के अटूट स्नेह व विश्वास के प्रतीक पावन पर्व ‘भैया दूज’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, विश्वास एवं अपनत्व की भावना को प्रगाढ़ बनाए।”
अभिनेता और सांसद अरुण गोविल ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम और विश्वास से परिपूर्ण रहे।”
