Thursday, June 11, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में जॉब का अवसर, एक अप्रैल तक भरें फॉर्म

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में जॉब का अवसर, एक अप्रैल तक भरें फॉर्म

0
23

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने असिस्टेंट मैनेजर/डिप्टी मैनेजर के 1 पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीईएल की ओर से जारी पद के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन (एलएलबी/बीएल) या एलएलएम की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 से 36 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 160,000 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 600 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। फिर आवेदन फॉर्म को एक लिफाफा में डालकर ‘प्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसजी), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, जलाहल्ली पोस्ट, बेंगलुरु – 560 013’ पते पर पोस्ट कर दें।