SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों...

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

0
2

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गीतकार, संगीतकार और गायक ‘भारत रत्न’ भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “विलक्षण प्रतिभा के धनी, महान संगीतज्ञ एवं अद्वितीय रचनाकार, ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भूपेन दा की जीवन यात्रा में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का स्पष्ट प्रभाव दिखता है। उनकी कालजई रचनाओं ने भाषा और क्षेत्र की सीमाएं तोड़कर राष्ट्र को एकजुट करने का काम किया। असमिया संस्कृति के उत्थान और प्रचार-प्रसार तथा भारतीय संगीत को वैश्विक पटल पर विशिष्ट स्थान दिलाने के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “बहुमुखी प्रतिभा के धनी, विख्यात गीतकार, संगीतकार एवं गायक भारत रत्न भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।”

कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, “महान संगीतकार, गायक एवं फिल्म निर्माता, ‘भारत रत्न’ भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ‘भूपेन दा’ ने असम की लोक-संस्कृति को स्वर दिया, उसे देश और दुनिया के मंच पर पहचान दिलाई। संगीत और संस्कृति की अमूल्य विरासत के रूप में वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान संगीतकार एवं गायक, ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और कालजयी रचनाओं से असम की माटी की खुशबू को पूरे विश्व तक पहुंचाया एवं संगीत को एकता, करुणा व मानवता का स्वर बनाया। आपकी स्वर-साधना सदैव ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रेरणा देती रहेगी।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत रत्न’ से सम्मानित, प्रख्यात संगीतकार, गीतकार एवं जन-कवि डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! अपनी अनूठी आवाज, संगीत और कविताओं के माध्यम से उन्होंने ब्रह्मपुत्र की संस्कृति और भारतीय लोक संगीत को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाई। समाज को समरसता और बंधुत्व की डोर में बांधने वाले उनके अमर गीत युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सिनेमा एवं कला जगत को अपनी अद्वितीय प्रतिभा से नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले प्रख्यात गायक, संगीतकार, गीतकार, कवि एवं फिल्म निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपने अपनी कला और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोकधुनों एवं जनभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाई। आपकी आवाज में सांस्कृतिक विरासत, आम जनमानस की संवेदनाएं और मानवता का संदेश जीवंत रूप से अभिव्यक्त होता था। आपकी कालजयी रचनाएं सामाजिक समरसता और एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “डॉ. भूपेन हजारिका, एक ऐसा नाम जो असम और उसके बाहर हर घर में गूंजता है। असम के सांस्कृतिक परिदृश्य में भारत रत्न डॉ. हजारिका का योगदान अद्वितीय है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनके कार्यक्रमों को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिला। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं ‘सुधाकंठ’ को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनकी विरासत को हम हमेशा संजोकर रखेंगे।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने मधुर संगीत और ओजस्वी स्वर से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान की। संगीत एवं कला के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”