Thursday, July 2, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय बिहार: राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय झा का दावा, पांच की पांचों...

बिहार: राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय झा का दावा, पांच की पांचों सीट पर जीत पक्की

0
25

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। जनता जल युनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि परसों शाम दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसमें डिबेट क्या करना है? उन्होंने कहा कि पांच की पांचों सीट एनडीए जीत रही है। चार सीट पर जीत पक्की है। पांचवें के लिए हम लोगों के पास अपना नंबर है और अन्य लोग भी सहयोग करेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर बैठक को लेकर संजय झा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के यहां विधानमंडल की मीटिंग है। कल विजय चौधरी के आवास पर बैठक होगी। एनडीए के विधायक एक साथ मिलेंगे। 16 तारीख को होने वाले चुनाव की तैयारी पूरी है। पांचों सीट एनडीए बड़े मार्जिन से जीत वाली है। छोटी जीत नहीं होगी।

विपक्ष के दावे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष क्यों दावा नहीं करेगा? विपक्ष तो चुनाव में भी सरकार बनाने का दावा कर रहा था। वो शपथ ग्रहण का दावा कर रहे थे। हम लोगों को जो जानकारी मिल रही है, उससे बड़े अंतर से हम लोग जीत रहे हैं। बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर संजय झा ने कहा कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व बैठकर तय करेगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और पीएम मोदी के बंगाल दौरे को लेकर संजय झा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार हर एक पैरामीटर पर फेल है। बिहार से तुलना करिए तो हर एक मामले में बंगाल सरकार फेल है। एसआईआर पर ममता बनर्जी का जिस तरह का रिएक्शन है, उससे लग रहा है कि आने वाले वक्त में उनका भविष्य अच्छा नहीं है।

सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव की अटकलों पर उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर जिस तरह से माहौल बनाया गया। बिहार चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी मिली?

गैस सिलेंडर को लेकर संजय झा ने कहा कि संघर्ष चल रहा है, जो अपने कंट्रोल में नहीं है। बहुत से देश में दंगा हो गया, लेकिन यहां पर सरकार और पीएम खुद बोल रहे हैं कि यहां कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने से कालाबाजारी बढ़ी है। विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों से बचना चाहिए। सरकार ने साफ-साफ कहा एलपीजी और तेल की कहीं कोई समस्या नहीं है।