Saturday, May 30, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कई पदों पर नई वैकेंसी, इच्छुक उम्मीदवार...

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कई पदों पर नई वैकेंसी, इच्छुक उम्मीदवार जल्दी करें आवेदन

0
24

पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (बीएससीबी) ने सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट समेत विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बिहार राज्य सहकारी बैंक (बीएससीबी) ने जिन 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड), लॉ/अकाउंट्स, क्रॉप हसबेंडरी एक्सपर्ट के 1-1 और एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के 4 पद शामिल हैं।

बीएससी बैंक की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन/बीकॉम/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कंपनी सेक्रेटरी/एग्रीकल्चर ग्रेजुएट या एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 40 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेस्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 55,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (बीएससीबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना – 800004, बिहार’ पते पर डाक कर दें।