Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार के मुख्यमंत्रियों ने कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन...

भाजपा सरकार के मुख्यमंत्रियों ने कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की दी बधाई

0
3

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के जन्मदिन पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकप्रिय राजनेता, माननीय केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, भगवान तिरुपति बाला जी से यही प्रार्थना है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य उत्तम हो, आप दीर्घायु हों और निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश के विकास और जन-कल्याण के प्रति समर्पित आपका जीवन अनुकरणीय है। भगवान वेंकटेश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना है।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “भारत सरकार में केन्‍द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “सरल, विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें तथा आप राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं!”

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”