Tuesday, July 7, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय काराकास : वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप...

काराकास : वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप पहुंची

0
6

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीन सरकार की ओर से वेनेजुएला के लिए भेजी गई आपातकालीन मानवीय सहायता की पहली खेप 6 जुलाई को वेनेजुएला की राजधानी काराकास के पास स्थित मैक्वेतिया सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल और वेनेजुएला में चीन के राजदूत लान हू हवाई अड्डे पर आपूर्ति सामग्री प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दिए एक साक्षात्कार में गिल ने कहा कि विनाशकारी भूकंप के बाद से, चीन वेनेजुएला सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। तंबू और जनरेटर सहित ये आपूर्ति सामग्री उन प्रभावित लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने घर खो दिए हैं, और यह दोनों देशों के बीच अटूट और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है।

गिल ने यह भी कहा कि आपदा के बाद, वेनेजुएला में चीनी समुदाय और चीनी वित्तपोषित उद्यमों ने सक्रिय रूप से मदद का हाथ बढ़ाया, बचाव कार्य में पहले क्षण से ही भाग लिया और बेघर लोगों की देखभाल की। कई दृश्य बेहद मार्मिक थे।

जानकारी के अनुसार, इस पहली खेप का कुल वजन 80 टन से अधिक है। इसमें मुख्य रूप से 20 जनरेटर, 8 जल शोधन वाहन, 200 कीटाणुनाशक मशीनें, 200 सौर प्रकाश उपकरण, 1,700 से अधिक टेंट और 6,700 से अधिक कंबल शामिल हैं।

गौरतलब है कि वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हाल ही में देश में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण 3,535 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वेनेजुएला के ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,462 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 17,854 लोग बेघर हो गए हैं। 24 जून को आए भीषण भूकंप के बाद से अब तक कुल 1048 झटके दर्ज किए जा चुके हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)