Friday, August 14, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय सीबीआई के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति...

सीबीआई के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक मिला

0
4

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

सीबीआई के 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें दिल्ली में सीबीआई की शिकायत एवं समन्वय प्रकोष्ठ में तैनात सहायक पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक (एसपी) शोभा दत्ता शामिल हैं।

उनके अलावा, कोलकाता बीएसएफबी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज बनर्जी, गाजियाबाद स्थित सीबीआई अकादमी में अपर पुलिस अधीक्षक गिन्नी राणा, विशाखापत्तनम एसीबी के संजय कुमार सामल, नई दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में तैनात सहायक उप-निरीक्षक रमेश चंद और दिल्ली आईपीसीयू में तैनात सहायक उप-निरीक्षक मदन लाल धीमन को राष्ट्रपति पदक दिया गया है।

15 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। इसमें लखनऊ में तैनात उप विधि सलाहकार बृजेश सिंह, मुंबई टीएएफएसयू के वरिष्ठ सिस्टम विश्लेषक गिरीश जोशी, दिल्ली एसीबी के उपाधीक्षक मनोज कुमार, कोलकाता एसीबी के उपाधीक्षक ओम प्रकाश चंद्र, गाजियाबाद एसीबी के उपाधीक्षक जहीर अख्तर अंसारी और दिल्ली शिकायत व समन्वय प्रकोष्ठ में तैनात उपाधीक्षक आशीष आनंद शामिल हैं।

दिल्ली में सीबीआई की एसी-2 में तैनात निरीक्षण सरिता यादव, सीबीआई (एसयू) के उप-निरीक्षक रोशन कुमार और सीबीआई (एससी-1) सहायक उप-निरीक्षक दिलबर सिंह बिष्ठ को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है।

वहीं, चंडीगढ़ एसीबी के प्रधान आरक्षक बलकार सिंह, लखनऊ एसीबी के प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह बिष्ट, जयपुर एसीबी के प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार गुर्जर, मदुरै एसीबी के आरक्षक पाल पांडियन आर, पटना एसीबी के आरक्षक अजय कुमार सिंह और बेंगलुरु एसीबी के आरक्षक कल्याण दुर्गम समीउल्लाह को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।