Thursday, August 13, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति चमोली की टीएचडीसी टनल में भरा मलबा, सीएम धामी बोले- फंसे मजदूरों...

चमोली की टीएचडीसी टनल में भरा मलबा, सीएम धामी बोले- फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालना लक्ष्य

0
6

चमोली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (टीएचडीसी) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) तथा स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि चमोली में टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में भू-धंसाव हुआ। अभी तक आठ लोग निकाले गए है, जबकि 14 से अधिक कर्मचारी के अंदर फंसे होने की सूचना है। जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राहत बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है।