Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय चंपारन मटन को लेकर अक्षरा सिंह के घर में घमासान, मां नीलिमा...

चंपारन मटन को लेकर अक्षरा सिंह के घर में घमासान, मां नीलिमा सिंह ने रखी शर्त

0
26

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पहले ही भोजपुरी सिनेमा की चहेती है और अपनी गायकी और अदायगी की वजह से काफी पॉपुलर हैं। अभिनेत्री की मां नीलिमा सिंह टेलीविजन का जाना-माना चेहरा हैं, जो स्टार प्लस से लेकर दंगल के शोज में काम कर चुकी है और आज भी टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय है।

अब अक्षरा सिंह के घर पर किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि मटन को लेकर बवाल हो गया है। अक्षरा सिंह ने इसके लिए हड़ताल भी कर दी है।

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें इस बार तीनों के बीच मटन को लेकर जंग जारी है। अक्षरा के पिता को मटन खाना है, लेकिन नीलिमा सिंह का कहना है कि उनके जीते-जीते घर में मटन, चिकन कुछ नहीं बनेगा। ऐसे में अक्षरा भी अपने पिता का साथ देती हैं। ऐसे में नीलिमा अक्षरा और अपने पति दोनों को भर-भरकर ताने मारती हैं और आखिर में शर्त के साथ घर में मटन बनाने की इजाजत देती हैं।

नीलिमा साफ कह देती हैं कि मटन बनाने के लिए चूल्हा और बर्तन दोनों अलग होंगे। ऐसे में अक्षरा अलग सिलेंडर का इंतजाम करने की बात कहती हैं, लेकिन नीलिमा ताने मारते हुए कहती है कि अब तो सिलेंडर से जमाना वापस चूल्हे और इंडक्शन पर आ चुका है।

बता दें कि अक्षरा सिंह का ‘चटर-पटर’ व्लॉग फैंस को भी खूब पसंद आ रहे हैं। अभिनेत्री हर हफ्ते परिवार के साथ एक व्लॉग डालती हैं, जिसमें वे बिहार की परंपरा और ऑथेंटिक खाने की बातें करती हैं और खाना पकाती हुई भी दिखती हैं। इस बार अक्षरा ने अपने पिता के साथ मिलकर चंपारन मटन बनाया है, जो बिहार की सबसे प्रसिद्ध रेसिपी है। इसे मिट्टी के मटके में दम लगाकर बनाने की परंपरा चली आई है।

इससे पहले अक्षरा ने मां नीलिमा के साथ मिलकर पनीर मसाला की मजेदार रेसिपी शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि अक्षरा सिंह के कई यूट्यूब चैनल हैं। उनका खुद का सिंगिंग वीडियोज का आधिकारिक चैनल भी है, जहां वे खुद के रिकॉर्ड किए गाने डालती हैं।