Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो उद्घाटित

चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो उद्घाटित

0
6

बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो 22 जून को चीन की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने इसमें भाषण दिया।

इस मौके पर तिंग शुएश्यांग ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में जटिल परिवर्तन हो रहा है। औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला के विखंडन का जोखिम बढ़ रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला का लचीलापन और स्थिरता बनाए रखना विश्व आर्थिक विकास बढ़ाने की अहम गारंटी है, जो सभी देशों के लोगों के आम हित के अनुरूप है। चीन जिम्मेदार बड़ा देश होने के नाते पूर्ण औद्योगिक प्रणाली और विशाल बाजार की अपनी श्रेष्ठता का लाभ उठाकर ठोस कदम से वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और सुचारू संचालन की रक्षा करता है।

तिंग शुएश्यांग ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, औद्योगिक श्रृंखला और मूल्य श्रृंखला घनिष्ठ रूप से जुड़ी हुई है। हर देश सहयोग श्रृंखला में एक कड़ी है। इसलिए वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और सुचारू संचालन बनाए रखने में सभी पक्षों के समान प्रयास की जरूरत है।

बताया जाता है कि दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य चैंबर (आईसीसी) आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)