Sunday, August 23, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ई-कॉमर्स का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाएगा

चीन ई-कॉमर्स का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाएगा

0
25

बीजिंग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ई-कॉमर्स डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेजी से विकसित करने वाला, सक्रियता से नवाचार करने वाला और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने वाला अहम हिस्सा है, जो नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में नई प्रेरक शक्ति बन गई है। ई-कॉमर्स का उच्च गुणवत्ता वाला विकास, उच्च स्तरीय खुलापन और उच्च क्षमता वाला शासन बढ़ाने के लिए चीनी वाणिज्य मंत्रालय समेत छह विभागों ने निम्न राय दी।

पहली, सशक्त बनाने और दक्षता में सुधार करने से असली अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत करें। मझौले और लघु उद्यमों का परिवर्तन करने में समर्थन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ई-कॉमर्स के विकास को गहरा किया जाएगा और औद्योगिक ई-कॉमर्स को बढ़ाया जाएगा।

दूसरी, नवाचार की नेतृत्वकारी भूमिका मजबूत करने से आपूर्ति और मांग के बीच उच्च स्तरीय गतिशील संतुलन साकार करें। तकनीकी नवाचार के इस्तेमाल में तेजी लाई जाएगी। गुणवत्ता वाली खपत का बड़ा विकास किया जाएगा और सक्रिय रूप से एकीकरण वाहक बनाया जाएगा।

तीसरी, उच्च स्तरीय खुलेपन से समावेशी और सहिष्णुतापूर्ण विकास बढ़ाएं। सीमा-पार ई-कॉमर्स को बढ़ावा दिया जाएगा। ‘रेशम मार्ग ई-कॉमर्स’ का विस्तार किया जाएगा, संस्थागत खुलेपन में तेजी लाई जाएगी और नियम का जुड़ाव बढ़ाया जाएगा।

चौथी, बेहतर वातावरण बनाकर सभी पक्षों का समान जीत वाला विकास बढ़ाएं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी और नियमित पर्यवेक्षण मजबूत किया जाएगा। इसके साथ नियम के अनुसार विदेशी व्यापार का मार्गदर्शन किया जाएगा।

पांचवीं, समर्थन और गारंटी मजबूत करें। वित्तीय उत्पादों की आपूर्ति में समायोजन किया जाएगा। डेटा तत्व के मूल्य को सक्रिय बनाया जाएगा और सटीक प्रतिभा संवर्धन मजबूत किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)