Monday, August 24, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी का तेज विस्तार, मानकीकरण पर बढ़ा जोर

चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी का तेज विस्तार, मानकीकरण पर बढ़ा जोर

0
26

बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा 2 अप्रैल को आयोजित लॉजिस्टिक्स मानकीकरण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चीन में प्रति व्यक्ति एक्सप्रेस डिलीवरी का औसत वार्षिक उपयोग 2020 में 59 से बढ़कर 2025 में 141 तक पहुंच गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में, चीनी राज्य डाक ब्यूरो के नीति एवं विनियमन विभाग की उप-निदेशक, श्यु हुआरोंग ने जानकारी दी कि चीन के डाक और एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग का राजस्व 2020 में 11 खरब युआन से बढ़कर 2025 में 18 खरब युआन तक पहुंच गया है। इस दौरान औसत वार्षिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक रही।

उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को समर्थन और दिशा देने के लिए, चीन ने हाल के वर्षों में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए 30 से अधिक मानक जारी किए हैं। ये मानक उद्योग के सतत और सुव्यवस्थित विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं।

डिलीवरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो अनिवार्य राष्ट्रीय मानक लागू किए गए हैं: ‘डाक उद्योग सुरक्षा उत्पादन संचालन विनिर्देश’ और ‘डाक उद्योग सुरक्षा उत्पादन उपकरण विन्यास विनिर्देश।’

वहीं, डिलीवरी सेवाओं के उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए ‘एक्सप्रेस इलेक्ट्रॉनिक वेबिल (वे-बिल)’ और ‘डिलीवरी सेवा उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए आवश्यकताएं’ जैसे मानक जारी किए गए हैं। इन मानकों के तहत एक्सप्रेस इलेक्ट्रॉनिक वे-बिलों पर प्रेषक और प्राप्तकर्ता के नाम, फोन नंबर और पते को आंशिक रूप से छिपाना अनिवार्य किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)