Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में सबसे गहरी हाई-स्पीड रेलवे शील्ड सुरंग के निर्माण में प्रगति

चीन में सबसे गहरी हाई-स्पीड रेलवे शील्ड सुरंग के निर्माण में प्रगति

0
39

बीजिंग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन और च्यांगमन शहर को जोड़ने वाला शनचन-च्यांगमन रेल मार्ग देश में हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क के तटीय मार्ग का अहम भाग है। अब इसका निर्माण महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश हो चुका है।

शनचन-च्यांगमन रेलवे की चूच्यांगखो सुरंग सबसी शील्ड हाई स्पीड रेलवे सुरंग है। चार साल से लंबे समय के प्रयास के बाद हाल में चीन के स्वनिर्मित बड़े व्यास वाली सुरंग खोदने वाली मशीन शनच्यांग-1 ने 4 किलोमीटर से ज्यादा खुदाई की। इसकी गहराई 113 मीटर तक पहुंची। यह सबसे गहरी अंडरवाटर हाई-स्पीड रेलवे शील्ड टनल का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

पूरी सुरंग का सबसे गहरा पॉइंट पानी के अंदर 116 मीटर है, जहां पानी का दबाव बहुत ज्यादा है। जो इलाके शनच्यांग-1 गुजरे, उसकी भूवैज्ञानिक स्थिति भी बहुत जटिल है। शनच्यांग-1 क्रमशः 13 तरह के स्ट्रेटा, 5 तरह के कॉम्प्लेक्स जियोलॉजी और 6 फॉल्ट जोन से गुजरेगा।

बताया जाता है कि चूच्यांगखो सुरंग शनचन-च्यांगमन रेलवे की प्रमुख नियंत्रण परियोजना है, जिसकी कुल लंबाई 13.69 किमी है। शनचन-च्यांगमन रेलवे का निर्माण पूरा होने के बाद शनचन से च्यांगमन पहुंचने में एक घंटा लगेगा। इससे क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर-बे एरिया में परिवहन नेटवर्क में सुधार आएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)