Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय चेहरे पर शून्य भाव और अदा में नारीत्व, अनुपम खेर की 551वीं...

चेहरे पर शून्य भाव और अदा में नारीत्व, अनुपम खेर की 551वीं फिल्म की पहली झलक ने किया हैरान

0
25

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। 71 साल की उम्र में लगातार अनुपम खेर दर्शकों को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं और आज भी फिल्मों की शूटिंग ऐसे कर रहे हैं, जैसे पहला दिन हो।

550वीं फिल्म के बाद अभिनेता ने 551वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनका किरदार अब तक के बाकी सभी किरदारों से अलग लग रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता की लेटेस्ट फिल्म का क्या नाम है।

अपने 4 दशक से अधिक के करियर में अनुपम खेर ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज तक याद किया जाता है। ‘सारांश’ के बी.वी. प्रधान, ‘कर्मा’ के विलेन डॉ. डैंग, और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के प्यारे धर्मवीर मल्होत्रा का किरदार लोगों के जहन में आज भी जिंदा है लेकिन अपनी 551वीं फिल्म में अभिनेता अलग ही रूप में दिख रहे हैं, जिन्होंने एक लंबा सफेद गाउन पहना है और आंखों और चेहरे पर अलग ही भाव है। उनके अंदर नारीत्व की झलक साफ देखने को मिल रही है। अपनी नई फिल्म के लिए अनुपम खेर बहुत एक्साइटेड हैं और उन्हें लग रहा है कि यह उनके करियर की पहली फिल्म है।

फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, फिल्म नंबर 551…ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पहला कदम उठा रहा हूं। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि अगर आप खुद को चुनौती नहीं देते तो आप धीरे-धीरे खुद को दोहराने लगते हैं। इसलिए मैंने कठिन रास्ता चुना। खुद को फिर से गढ़ने के लिए।

अभिनेता ने आगे लिखा, “काफी समय से ऐसी चीज की तलाश में था कि जिसमें वास्तविकता हो और अब ‘फ्लिकर’ पर आकर तलाश खत्म हो गई है। अपनी भावना में असाधारण और तैयारी में शांति। कहानी फिलहाल एक रहस्य रहेगी लेकिन मैं आपसे वादा करता हूँ, जब यह आप तक पहुँचेगी, तो यह आपके साथ रहेगी। आज पहला दिन है, एक नई शुरुआत। हमेशा की तरह मुझे आपके प्यार की, आपके आशीर्वाद की जरूरत है।”

फिल्म का पोस्टर काफी प्रोमिसिंग है और पोस्टर को देखकर फिल्म के बारे में जानने की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।