Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन और सर्बिया की प्रथम महिलाओं ने पेइचिंग डांस अकादमी का दौरा...

चीन और सर्बिया की प्रथम महिलाओं ने पेइचिंग डांस अकादमी का दौरा किया

0
7

बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने सोमवार दोपहर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के साथ राजकीय यात्रा पर चीन आईं प्रथम महिला तमारा वुसिक के साथ पेइचिंग डांस अकादमी का दौरा किया।

फंग लीयुआन और तमारा वुसिक ने अकादमी के नृत्य संग्रहालय का दौरा किया, जहां उन्होंने चीनी नृत्य कला के विकास के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शैक्षिक क्षेत्र में चीनी शास्त्रीय नृत्य और बैले की कक्षाओं को रुचिपूर्वक देखा।

दोनों प्रथम महिलाओं ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रदर्शन का भी आनंद लिया और शिक्षकों तथा छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। इस दौरान पूरा वातावरण बेहद जीवंत और मैत्रीपूर्ण रहा।

फंग लीयुआन ने कहा कि नृत्य कला सीमाओं से परे जाकर संस्कृतियों और विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देने में कला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फंग लीयुआन ने आशा व्यक्त की कि दोनों देशों के कलाकार आपसी सहयोग और संवाद को बढ़ाकर अधिक उत्कृष्ट कलाकृतियों का सृजन करेंगे।

तमारा वुसिक ने इस सार्थक आयोजन के लिए फंग लीयुआन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्बिया और चीन के बीच मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए सांस्कृतिक और कलात्मक आदान-प्रदान को लगातार बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)