Sunday, July 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ने थाईवान के पूर्वी क्षेत्र में एक विशेष समुद्री अभियान शुरू...

चीन ने थाईवान के पूर्वी क्षेत्र में एक विशेष समुद्री अभियान शुरू किया

0
19

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। 6 जून को चीन के कई विभागों ने थाईवान द्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में समुद्री यातायात विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य देश की समुद्री प्रशासनिक अधिकारिता का पूर्ण रूप से निर्वहन करना है।

साथ ही गहरे समुद्र में गश्ती प्रवर्तन और प्रमुख जल क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण क्षमता को मजबूत करना, समुद्री यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है।

यह कार्रवाई जापान और फिलीपींस द्वारा एकतरफा रूप से चीन के थाईवान द्वीप के पूर्वी “समुद्री सीमा विभाजन वार्ता” शुरू करने की घोषणा के जवाब में की गई है, जिससे चीन के क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)