Thursday, July 9, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीनी और रूसी सेनाओं ने ‘संयुक्त समुद्री- 2026’ अभ्यास समुद्री प्रशिक्षण चरण...

चीनी और रूसी सेनाओं ने ‘संयुक्त समुद्री- 2026’ अभ्यास समुद्री प्रशिक्षण चरण में प्रवेश किया

0
5

बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी और रूसी सेनाएं ‘संयुक्त समुद्री-2026’ अभ्यास ने बंदरगाह नियोजन चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और गुरुवार को आधिकारिक तौर पर समुद्री प्रशिक्षण चरण में प्रवेश कर गया है।

दोनों पक्षों के प्रतिभागी जहाज छिंगताओ के नौसैनिक बंदरगाह से निर्धारित समुद्री क्षेत्र के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने वास्तविक समुद्री प्रशिक्षण किया।

6 तारीख को इस अभ्यास शुरू होने के बाद से इसमें भाग लेने वाले चीनी और रूसी अधिकारियों और सैनिकों ने बंदरगाह पर कई आदान-प्रदान गतिविधियों को अंजाम दिया है।

योजना के अनुसार, समुद्री अभ्यास का चरण छिंगताओ के निकट समुद्र और हवाई क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसमें संयुक्त टोही, वायु रक्षा और मिसाइल रक्षा, समुद्री हमला और संयुक्त पनडुब्बी बचाव जैसे विषय शामिल होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)