SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी,...

सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा असर

0
4

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राजधानी के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। स्थिति के अनुसार 10 अक्टूबर सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस गोलचक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट), मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, भारियों रोड-एमजीएम टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, अशोका रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर, विंडसर पैलेस गोलचक्कर, टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ चौराहा, रेल भवन गोलचक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग चौराहा, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यात्रा से पहले योजना बनाने की सलाह दी है। रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों से कहा गया है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। साथ ही गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी अपील की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात प्रबंधन के लिए लगाए गए प्रतिबंध स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं और जमीनी हालात के आकलन के आधार पर इनमें ढील या बदलाव किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात की ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और अन्य अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सूचना माध्यमों पर नजर बनाए रखें।