SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय सीएम नायब सैनी ने यूथ मैराथन को हरी दिखाई झंडी, बोले-रेवाड़ी ने...

सीएम नायब सैनी ने यूथ मैराथन को हरी दिखाई झंडी, बोले-रेवाड़ी ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लिया

0
3

रेवाड़ी, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से रविवार को रेवाड़ी में नशे के खिलाफ यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “आप सभी ऊर्जावान युवाओं के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आप हजारों युवाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण की रेवाड़ी ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई करने का लिया संकल्प ले लिया गया है। 5 किलोमीटर की रन फॉर ऑल हो या 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ इनमें भाग लेने वाले युवाओं का हर कदम नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार है।”

उन्होंने कहा कि ‘नशे से जंग रेवाड़ी के संग’ इस मैराथन का स्पष्ट संदेश है। यह दौड़ जन जागरण की एक ऐसी यात्रा होगी जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी। हमारी सरकार ने नशे को हरियाणा के परिवारों के दर्द और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा है। नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास और चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था तैयार की गई है।

सीएम की ओर से कहा गया कि नशा तस्करों के विरोध प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना भी की गई है। हमारी सरकार नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एक्शन प्लान 2029 पर मजबूती से काम कर रही है।

बीते दिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था, “सेवा ही संकल्प, समर्पण ही पहचान और विकसित भारत ही लक्ष्य। उन्होंने लिखा था कि चंडीगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा।”