Saturday, August 15, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति नक्सल विचारधारा वाले बचे लोगों को भी समाप्त करने की जरूरत: सीएम...

नक्सल विचारधारा वाले बचे लोगों को भी समाप्त करने की जरूरत: सीएम साय

0
4

रायपुर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नक्सलवाद और नक्सल मानसिकता का भी जिक्र किया। पीएम मोदी के नक्सल मानसिकता वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश में नक्सलवाद को खत्म करने में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब भी नक्सली विचारधारा से जुड़े हुए हैं और उन्हें भी समाप्त करने की आवश्यकता है।

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि इस देश में बहुत बड़ा काम हुआ है। देश से नक्सलवाद लगभग खत्म हुआ है। डबल इंजन की सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और जवानों के समर्थन से यह संभव हुआ है। कभी असंभव सा लगता था कि नक्सलवाद खत्म होगा, लेकिन इसे खत्म करने में सफलता मिली है। कुछ विचारधारा वाले लोग अभी बचे हैं, उन्हें भी समाप्त करने की आवश्यकता है। दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि मैं 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया, और रायपुर में भी इसे बड़े पैमाने पर मनाया गया। जनसंपर्क विभाग ने टाउन हॉल में एक प्रदर्शनी आयोजित की है, जिसमें तस्वीरों के जरिए छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई है। इस बार विभाग ने छत्तीसगढ़ के बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें और जानकारी खोजने और इकट्ठा करने के लिए काफी कोशिशें की हैं और उन्हें यहां प्रदर्शित किया है।

उन्होंने आगे लिखा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का पावन अवसर है। आइए, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपने हर प्रयास का आधार बनाएं। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी सामर्थ्य से योगदान देने का संकल्प लें।

दूसरी ओर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई जिला दुर्ग में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित हमारे वीर जवानों के साहस और शौर्य को नमन किया।