SGSU Advertisement
Home राजनीति सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह यादव...

सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

0
4

लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कई मंत्री और सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। जन-हित के लिए उनका योगदान सदैव वंदनीय रहेगा।”

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!”

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पद्म विभूषण से अलंकृत मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।”

कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

सपा ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। नेताजी अमर रहें।”

सांसद और बहू डिंपल यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने एक्स पर लिखा, “समाजवादी विचारधारा के पुरोधा, किसानों एवं वंचितों की आवाज, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी (नेताजी) की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। नेताजी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और सामाजिक सौहार्द के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे। नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”