SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय कांग्रेस देश तोड़ने वाली ताकतों से हाथ मिलाती है, जनता इसकी इजाजत...

कांग्रेस देश तोड़ने वाली ताकतों से हाथ मिलाती है, जनता इसकी इजाजत नहीं देगी: रामकृपाल यादव

0
4

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर किरण रिजिजू की टिप्पणी, धर्म पर मोहन भागवत का बयान, ममता बनर्जी की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए कांग्रेस को लेकर किरन रिजिजू की टिप्पणी पर रामकृपाल यादव ने कहा, “कांग्रेस केवल पार्टी ही नहीं तोड़ती है, बल्कि देश को तोड़ने वाली ताकतों से हाथ मिलाती है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी की गिरावट लगातार हो रही है। मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की स्थिति और भी बिगड़ेगी। ऐसे लोगों को बिहार या देश की जनता इजाजत नहीं देगी।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान ‘धर्म हमारे डीएनए में है’ को लेकर कहा, “यह तो सच्चाई है। इसका अहसास किसको नहीं है। हर व्यक्ति के डीएनए में धर्म है।

ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, “उनकी पार्टी ‘खंड-खंड’ हो गई। टीएमसी के नाम से कई पार्टियां हो गईं। जिस पर चुनाव आयोग की ओर से निर्णय लिया गया है। चुनाव आयोग के निर्णय के सभी लोग स्वागत करेंगे।”

नितिन नवीन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी तीन महीने की सैलरी दिए जाने पर भाजपा नेता ने कहा, “बाढ़ पीड़ितों के लिए तीन महीने का वेतन देने का नितिन नवीन का फैसला स्वागत योग्य है। हम लोग भी अपना-अपना वेतन देंगे। आज बाढ़ पीड़ितों को राहत की आवश्यकता है। ऐसे में हर एक का धर्म बनता है कि वह कुछ न कुछ योगदान दे। लोगों से अपील है कि बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए गुप्त दान करें।

अखिलेश यादव को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बयान पर रामकृपाल यादव ने कहा, “ये लोग वही करेंगे जो करते रहे हैं। ‘पीडीए’ के उन दिनों की सरकार में गुंडागर्दी और अपराधीकरण, रंगदारी, भ्रष्टाचार और अत्याचार होता था। ऐसे लोगों को जनता आशीर्वाद नहीं देगी।

नीतीश कुमार को कांग्रेस की ओर से ऑफर दिए जाने पर रामकृपाल यादव ने कहा, “एनडीए के सभी घटक दल एक साथ हैं। सब लोगों के सहयोग से सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है। आगे भी यही सरकार चलेगी।