SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं :...

हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री

0
3

जींद, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि एचकेआरन एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाती है। कांग्रेस के शासनकाल में कैसी स्थिति थी, यह बात किसी से छिपी नहीं है। मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने एक ऐसा पारदर्शी प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां बिना किसी दिक्कत के लोगों को नौकरी मिल सके। पहले स्थिति ऐसी थी कि ठेकेदार कर्मचारियों के पीएफ का पैसे खा जाते थे। अगर किसी की सैलरी 15 हजार रुपये होती थी, तो उसके खाते में सिर्फ आठ हजार रुपये ही आते थे। कुल मिलाकर, ये लोग ठेकेदारी के पक्ष में हैं। हमारे मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बहुत-बहुत धन्यवाद , जिन्होंने एक ऐसी व्यवस्था तैयार की, जिससे लोगों को बिना किसी दिक्कत के नौकरी मिल सके। आज की तारीख में आपको हरियाणा के हर कोने में बिना पर्ची बिना खर्जी जैसे नारे सुनने को मिल जाएंगे। राज्य में लोगों को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के दौरान जो हालात थे, उसे हमारी सरकार ने खत्म करने का काम किया। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिले। आज की तारीख में युवा वर्ग इनके झूठे और भ्रामक प्रचार में नहीं आने वाली है। आज तीसरी बार हमारी सरकार राज्य में बन पाई है। इसमें हमारे युवाओं का विशेष योगदान है, जिसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। अफसोस की बात है कि ये लोग युवाओं को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार करते हैं। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आज की तारीख में राज्य में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हाशिए पर जा चुकी है।

इसके अलावा, देवेंद्र चतुर्भुज ने भाजपा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा कि मुझे यह मौका मिला। आज इस मौके की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाया है। अगर मैं आज विधायक बन पाया हूं, तो मुझे राज्य की 36 बिरादरी का विशेष योगदान है। मेरे पिता ने करीब 40 वर्षों तक यहां सेवा की थी। हम लोग 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। हमारी सरकार ने महापुरुषों की जयंती मनाना शुरू किया, ताकि समाज में समरसता बनी रहे। कांग्रेस सरकार में कभी-भी इस तरह से महापुरुषों की जयंती नहीं बनाई गई थी। हमारी सरकार ने सामाजिक समरसता को जमीन पर उतारने का काम किया है। अफसोस की बात है कि कांग्रेस की मानसिकता से यह साफ जाहिर होता है कि उनके मन में सभी जातियों को लेकर किस तरह से जहर भरा हुआ है।

भाजपा विधायक ने कहा कि मैं आज खुले मन से यह कह देना चाहता हूं कि कांग्रेस ने ब्राह्मणों को हमेशा से दबाया और कुचला है। इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण आज हमें कुलदीप शर्मा के रूप में देखने को मिल रहा है। यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इस समाज की हमेशा से ही अनदेखी की है। मैं तो यही कहूंगा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति को जाति के ऊपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हमें 36 बिरादरी का साथ चाहिए और हमें उन सभी जातियों को लेकर चलना है। हम इन लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देंगे। कांग्रेस का आचरण हमेशा से ही जातियों के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव करना है। हमारी सरकार अब समाज में सामाजिक समरसता को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में कैसे हालात थे, यह बात किसी से छिपी नहीं है।

साथ ही, उन्होंने देश की जीडीपी में आई वृद्धि को लेकर भी केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते नहीं थक रहे थे कि आज मंदी का माहौल है, विकास की गति थम गई है। यह उन सभी लोगों के लिए यह किसी आईने से कम नहीं है। ऐसे लोग देख सकते हैं कि कैसे आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। विकास की गति तेज हो रही है। हम विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहे हैं।