Friday, June 12, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय सांसद बोरदोलोई के इस्तीफे पर ओपी राजभर का तंज, कांग्रेस ने पिछड़ों-दलितों...

सांसद बोरदोलोई के इस्तीफे पर ओपी राजभर का तंज, कांग्रेस ने पिछड़ों-दलितों की उपेक्षा की

0
19

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को किनारे रखा गया। इसका खामियाजा कांग्रेस को पूरे देश में भुगतना पड़ रहा है। यही वजह है कि लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

विपक्षी दलों के विधायकों की ओर से राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी के लोगों को टिकट न देने से और बाहरियों को टिकट देने पर ऐसा ही होता है।

केदारनाथ मंदिर समिति के फैसले पर उन्होंने कहा कि मंदिर की कमेटी का अपना निर्णय है। संविधान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि किसी को एफिडेविड देकर मंदिर जाना हो। वाराणसी में इफ्तार विवाद पर उन्होंने कहा कि खाना घर में खाना चाहिए। नदी में नाव पर बैठकर लोगों को दिखाकर खाना खाना अच्छी बात नहीं है।

संसद परिसर में राहुल गांधी के व्यवहार पर 204 पूर्व अधिकारियों के पत्र लिखने को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में जो किया, उसने पूरे देश को परेशानी में डाल दिया है। ये लोग संसद में जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे समाज का क्या लेना-देना है। ये लोग संसद में खाली उपद्रव कर हैं।

बता दें कि जदयू नेता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व देश में कम ही रहता है, इसलिए उन्हें बड़े घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में नेताओं का दल बदलना आम बात हो गई है। कांग्रेस में स्थिति ऐसी हो गई है कि कब कौन पार्टी छोड़ देगा, कोई नहीं बता सकता।