Tuesday, August 4, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth सीएससी भर्ती अलर्ट: 6 राज्यों में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कई पदों पर...

सीएससी भर्ती अलर्ट: 6 राज्यों में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कई पदों पर वैकेंसी, 8 अगस्त तक करें आवेदन

0
2

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न 6 राज्यों के आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कई पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए राज्यवार अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

सीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर में 1-1 पद; असम में 3 व गुजरात में 5 पद शामिल हैं। वहीं, जिलावार जारी वैकेंसी में जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में 1, असम के बोंगाईगांव, बारपेटा और चिरंग जिले में 1-1, अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में 1, नगालैंड के दीमापुर जिला में 1 और गुजरात के अमरेली, जामनगर, गिर सोमनाथ, वलसाड और जूनागढ़ जिले में 1-1 पद शामिल है।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरके के इच्छुक उम्मीदवार सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्ष की आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी अर्ध-कुशल कर्मचारियों के लिए संबंधित राज्य द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है।