Wednesday, July 15, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth सीएसआईआर-एनईआईएसटी जॉब अलर्ट: मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित कई पदों पर भर्ती शुरू,...

सीएसआईआर-एनईआईएसटी जॉब अलर्ट: मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित कई पदों पर भर्ती शुरू, 4 जून तक करें आवेदन

0
26

दिसपुर, 6 मई (आईएएनएस)। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-उत्तर पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआईएसटी), जोरहाट, असम, ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 9 और ड्राइवर (नॉन-टेक्निकल) के 1 पद पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीएसआईआर-एनईआईएसटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 मई की सुबह 08.30 बजे से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/बोर्ड से मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए मैट्रिकुलेशन या समकक्ष/इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) पास होना चाहिए।

वहीं, ड्राइवर पद के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) और भारी मोटर वाहन (एचएमवी) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास मोटर यंत्रों की जानकारी (वाहन में छोटी-मोटी खराबी ठीक करने में सक्षम होना चाहिए) और कम से कम 3 वर्षों का मोटर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष और ड्राइवर पद के लिए 27 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए 33,375 रुपए और ड्राइवर पद के लिए 36,700 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन/पूर्व सैनिक/महिला और सीएसआईआर कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसआईआर-एनईआईएसटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।