Saturday, August 15, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth सीडब्ल्यूसी में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, तुरंत...

सीडब्ल्यूसी में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, तुरंत भरें फॉर्म

0
16

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के हाथ से एक अच्छा मौका निकलने वाला है। दरअसल, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) ने यंग प्रोफेशनल्स के कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी की घोषणा की थी।

सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी रिक्तियों में यंग प्रोफेशनल (लर्निंग एंड डेवलपमेंट) के 1, यंग प्रोफेशनल (पीसीएस मार्केटिंग) के 1, यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)- हैदराबाद के 2 और यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)- जयपुर के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभी तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें सीडब्ल्यूसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय फटाफट तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से यंग प्रोफेशनल (लर्निंग एंड डेवलपमेंट) के लिए ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) में स्पेशलाइजेशन के साथ फुल-टाइम एमबीए पीजीडीएम, यंग प्रोफेशनल (पीसीएस मार्केटिंग) के लिए एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) के साथ एग्रीकल्चर में फुल टाइम बीएससी होनी चाहिए। वहीं, पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज सेक्टर में संबंधित अनुभव और एमबीए (मार्केटिंग) वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)-हैदराबाद और यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)-जयपुर के लिए जनरल मैनेजमेंट/मार्केटिंग/लॉजिस्टिक्स/सप्लाई चेन मैनेजमेंट सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट में दो वर्ष का फुल टाइम रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर किया जाएगा। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और/या मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद 0 से 3 वर्ष के अनुभव वाले चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 रुपए प्रति माह और 3 वर्ष से ज्यादा अनुभव वाले उम्मीदवारों की सैलरी 60,000 रुपए प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीडब्ल्यूसी की ओर से यह नियुक्ति दो वर्ष की निश्चित अवधि के लिए की जाएगी, जिसे एक वर्ष तक और बढ़ाकर अधिकतम तीन वर्ष तक किया जा सकता है। वहीं, पद से संबंधित अधिक जारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।