Saturday, August 1, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth दिल्ली के इस अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट बनने का सुनहरा मौका, 3...

दिल्ली के इस अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट बनने का सुनहरा मौका, 3 अगस्त को इंटरव्यू

0
4

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसर, डॉ हेडगेवार आरोग्य संस्थान (डीएचएएस), दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट के 16 खाली पदों को एड-हॉक बेसिस पर भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है।

डीएचएएस ने जिन विषयों के आधार पर सीनियर रेजिडेंट के कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थीसिया के 5, प्रसूति और स्त्री रोग का 1, नेत्र विज्ञान के 2, बाल चिकित्सा के 2, मेडिसिन का 1, त्वचा विज्ञान का 1 और रेडियोलॉजी के 4 पद शामिल हैं।

सीनियर रेजिडेंट पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के तहत, लेवल 11 के पे मैट्रिक्स के अनुसार 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा/डीएनबी के साथ एमबीबीएस और दिल्ली मेडिकल काउंसिल के साथ वैध पंजीकरण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को नियमित सहित किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में 3 वर्ष का सीनियर रेजीडेंसी पूरा किया होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इंटरव्यू 3 अगस्त को डीएचएएस हॉस्पिटल की एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, साक्षात्कार के दिन ही उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू होंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

बता दें कि यह नियुक्ति शुरू में 44 दिनों के लिए होगी, जिसे आगे अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक बढ़ाया जा सकता है।