Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth डीआईएसी में डिप्टी काउंसिल के पदों पर आवेदन के लिए 30 मई...

डीआईएसी में डिप्टी काउंसिल के पदों पर आवेदन के लिए 30 मई तक मौका

0
9

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (डीआईएसी) ने डिप्टी काउंसिल (उप वकील) के 9 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका 30 मई निर्धारित की गई है।

दिल्ली इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (डीआईएसी) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होना और योग्यता प्राप्त करने के बाद तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास मध्यस्थता कानून/वाणिज्यिक कानून/वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) में डिप्लोमा या पोस्ट-ग्रेजुएशन/एलएलएम और अनुसंधान और विश्लेषणात्मक कौशल, लेखन क्षमता और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान, जिसमें विभिन्न कानूनी खोज इंजनों/प्रक्रियाओं जैसे मनुपत्रा, एससीसी ऑनलाइन, वेस्टलॉ आदि से वांछित जानकारी प्राप्त करना शामिल होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,00,000 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआईएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।