SGSU Advertisement
Home Student & Youth डीआईसी भर्ती अलर्ट: 12 स्टेट कोऑर्डिनेटर पदों पर नौकरी के लिए तुरंत...

डीआईसी भर्ती अलर्ट: 12 स्टेट कोऑर्डिनेटर पदों पर नौकरी के लिए तुरंत करें आवेदन, 23 अक्टूबर अंतिम तिथि

0
5

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने राज्यवार राज्य समन्वयक (स्टेट कोऑर्डिनेटर) के कुल 12 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की।

डीआईसी की ओर से राज्यवार स्टेट कोऑर्डिनेटर पोस्ट के लिए जारी 12 रिक्तियों में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात, झारखंड, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में 1-1 पद शामिल है।

स्टेट कोऑर्डिनेटर के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जिन पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों ने इन रिक्तियों के लिए अभी तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे डीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान या प्रासंगिक वर्षों के अनुभव के साथ कोई भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 23 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डीआईसी के वेतनमान नियमों के अनुसार प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।