डीपीसीसी में ट्रेनी के 150 पदों पर बंपर भर्ती, तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

0
4

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने संविदा के आधार पर प्रशिक्षु (ट्रेनी) के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में एससी के 22, एसटी के 11, ओबीसी (एनसीएल) दिल्ली के 40, ईडब्ल्यूएस के 15, और यूआर के 62 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि विज्ञापन जारी होने की तिथि से 21 दिन होगी। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें डीपीसीसी की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पूर्णकालिक नियमित आधार पर प्रथम श्रेणी के साथ तकनीकी ट्रेनी पद के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (बीई/बीटेक) – सिविल/पर्यावरण/रसायन/विद्युत/यांत्रिक/ईसीई/बायोमेडिकल इंजीनियरिंग/जल संसाधन/रिमोट सेंसिंग/जीआईएस/हाइड्रोलॉजी या समकक्ष योग्यताएं और वैज्ञानिक ट्रेनी पद के लिए कैंडिडेट्स के पास विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन (एमएससी)-जैव रसायन विज्ञान/सूक्ष्म जीव विज्ञान/जीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/पर्यावरण रसायन विज्ञान/विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान/विष विज्ञान या समकक्ष योग्यताएं होनी चाहिए। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने गेट/एनईटी- 2023, 2024, 2025 या 2026 में उत्तीर्ण की है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 25,000 से 28,000 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीपीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।