Monday, June 29, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth डीआरडीओ-सीवीआरडीई भर्ती 2026: जेआरएफ के 16 पदों पर 15 जुलाई तक करें...

डीआरडीओ-सीवीआरडीई भर्ती 2026: जेआरएफ के 16 पदों पर 15 जुलाई तक करें आवेदन

0
8

चेन्नई, 29 जून (आईएएनएस)। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशालाओं में से एक कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (सीवीआरडीई) ने विभिन्न डिसिप्लिन के अनुसार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के कुल 16 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीवीआरडीई ने जिन विषयों के आधार पर जेआरएफ के कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 7, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से 2, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से 5 और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से 2 पद शामिल हैं।

जेआरएफ पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाक या ईमेल के माध्यम से भेजने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से फर्स्ट डिवीजन के साथ बीई/बीटेक और वैलिड गेट परीक्षा (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) स्कोर या ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट दोनों स्तरों पर फर्स्ट डिवीजन के साथ एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 24 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद या तो फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘निदेशक, कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (सीवीआरडीई), रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, अवाडी, चेन्नई – 600054’ पते पर डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें या फिर अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाईल में मेल कर दें।

ध्यान दें कि जो उम्मीदवार डाक से आवेदन भेज रहे हैं, उन्हें लिफाफे के ऊपर ‘जेआरएफ भर्ती-2026 के लिए आवेदन’ लिखना चाहिए।