Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth ईसीएचएस विशाखापत्तनम भर्ती: मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर मौका, 22 मई...

ईसीएचएस विशाखापत्तनम भर्ती: मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर मौका, 22 मई अंतिम तारीख

0
21

अमरावती, 2 मई (आईएएनएस)। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर कर्मचारियों के विभिन्न 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मेडिकल क्षेत्र से जुड़े योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ईसीएचएस ने जिन 5 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा अधिकारी) के 1, मेडिकल स्पेशलिस्ट (चिकित्सा विशेषज्ञ) के 2, और डेंटल अटेंडेंट/टेक्नीशियन/हाइजीनिस्ट (दंत ए/टी/एच) के 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है। जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार एमबीबीएस, एमडी/एमएस संबंधित विशेषज्ञता में/डीएनबी, डेंटल एच/टी/ए में डिप्लोमा धारक या प्रथम श्रेणी का डेंटल एच/टी/ए डोरा पाठ्यक्रम (सशस्त्र बल) में होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और प्रासंगिक क्षेत्र में 3 से 5 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 56 से 68 वर्ष के बीच रोजगार के लिए तय की गई है। वहीं, अनुबंधात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) सेवा के लिए कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 56 से 70 वर्ष के बीत निर्धारित की गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 36,500 से 1,30,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईसीएचएस-विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘ओआईसी, स्टेशन मुख्यालय (ईसीएचएस सेल), नौसेना बॉघ, पीओ – ​​गांधीग्राम, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश, पिन-530005’ पते पर डाक कर दें। इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।