Friday, June 19, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth ईएसआईसी में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, इंटरव्यू की तारीख तय

ईएसआईसी में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, इंटरव्यू की तारीख तय

0
30

गांधीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ईएसआईसी ने श्रेणीवार और विभागवार सीनियर रेजिडेंट (कॉन्ट्रैक्चुअल) के विभिन्न 6 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

ईएसआईसी ने सीनियर रेजिडेंट के जिन 6 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें सीनियर रेजिडेंट – रेडियोलॉजी, सीनियर रेजिडेंट – ओबीजी (प्रसूति एवं स्त्रीरोग), सीनियर रेजिडेंट – ईएनटी और सीनियर रेजिडेंट – पीडियाट्रिक्स के 1-1; एवं सीनियर रेजिडेंट – ऑर्थोपेडिक्स और सीनियर रेजिडेंट – जनरल मेडिसिन के 2-2 पद शामिल हैं।

ईएसआईसी की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,35,129 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा, एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 22 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू 22 अप्रैल को ‘ईएसआईसी अस्पताल – वापी, जिला-वलसाड (गुजरात)-396195’ पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर डॉक्यूमेंट और फॉर्म जमा करने के लिए सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक पहुंचना होगा। कैंडिडेट्स ध्यान दें, जो उम्मीदवार 11:00 बजे के बाद उपस्थित होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें और इंटरव्यू के दिन याद से केंद्र पर ले जाएं।