SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ईयू के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन ने मांगी मदद, खमारा...

ईयू के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन ने मांगी मदद, खमारा बोले- रूस को रोकने के लिए ताकत की जरूरत

0
6

मॉस्‍को, 29 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मामलों की परिषद की बैठक में यूरोपीय संघ (ईयू) के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करते हुए यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवगेनी खमारा ने कहा क‍ि रूस पूरे यूक्रेन को अपने अधीन करना चाहता है। उन्‍होंने कहा क‍ि युद्ध रोकने के ल‍िए हमें पुत‍िन को यह अहसास कराना होगा क‍ि रूस हार सकता है और इसके ल‍िए ताकत की जरूरत है।

यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर रक्षा मंत्री के बयान की जानकारी साझा की।

मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवगेनी खमारा ने विदेश मामलों की परिषद की बैठक में यूरोपीय संघ (ईयू) के रक्षा मंत्रियों को संबोधित किया।

खमारा ने कहा, “रूस का मकसद नहीं बदला है। वह पूरे यूक्रेन को अपने अधीन करना चाहता है। युद्ध रोकने के लिए पुतिन को यह समझना होगा कि रूस हार सकता है। इसके लिए हमें ताकत की जरूरत है।”

उन्‍होंने बैठक के दौरान यूक्रेन की कुछ अहम रक्षा जरूरतों में शाम‍िल जेट से चलने वाले शाहेद ड्रोन को रोकने के लिए कम कीमत वाले इंटरसेप्टर, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, मैनपैड्स यानी कंधे से दागी जाने वाली एयर डिफेंस मिसाइलें, एफ-16 लड़ाकू विमानों के लिए गोला-बारूद और हथियार और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की मिसाइलों की मांग की।

यूक्रेन चाहता है कि जिन पैट्रियट मिसाइलों की सप्लाई उसे बाद में मिलने वाली है, उनके बदले ईयू अपने मौजूदा स्टॉक से अभी मिसाइलें उपलब्ध कराए।

खमारा ने कहा क‍ि यूक्रेन को अतिरिक्त 27 अरब डॉलर की जरूरत है। इसमें करीब एक-तिहाई रकम उन ड्रोन्स के लिए एडवांस पेमेंट के तौर पर चाहिए, जिनकी सप्लाई 2027 की शुरुआत में होनी है।

खमारा ने कहा क‍ि यूक्रेन की मांग है कि 2027 में मिलने वाले ईयू लोन को पहले खिसकाकर 2026 में उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा, ‘सेफ’ के तहत बची रकम को यूक्रेन पर खर्च किया जाए और अलग-अलग देश भी अपने स्तर पर अतिरिक्त फंडिंग दें।

खमारा ने कहा, “पैसे की जरूरत इसी साल पतझड़ के मौसम में है, ताकि हथियार बनाने वाली कंपनियों के पास जरूरी पुर्जे खरीदने और तय समय के मुताबिक ड्रोन तैयार करने के लिए पर्याप्त वक्त हो।”